फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   School children carrying unfit vehicles in Etawah are in danger of life

इटावा में अनफिट वाहनों से ढो रहे स्कूली बच्चे, जान का खतरा

Wed, 13 Jul 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
School children carrying unfit vehicles in Etawah are in danger of life
(संशोधित) स्कूल में बच्चों को ले जाती बस। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी लेने वाले स्कूल उनकी जान के लिए बेपरवाह बने हैं। 150 अनफिट वाहनों से बच्चों को सफर कराया जा रहा है। इन वाहनों की सूची स्कूल से लेकर थानों तक पहुंच चुकी है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एआरटीओ जल्द ही दूसरा नोटिस जारी करने और जांच अभियान चलाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग 279 और सीबीएसई के 31 विद्यालय हैं। स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए 483 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 19 वाहनों को परिवहन विभाग ने कंडम घोषित कर दिया था। बचे 364 वाहनों में 169 वाहनों के फिटनेस की जांच नहीं कराई गई है। इससे इन वाहनों को परिवहन विभाग ने अनफिट मानकर नोटिस जारी कर दिया था। एआरटीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि नोटिस देने पर 19 वाहनों की फिटनेेस जांच करा ली गई। 150 वाहनों की फिटनेस जांच नहीं हुई है। अनिफट वाहनों की सूची विद्यालयों और थानों में उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे वाहनों का संचालन करना दंडनीय है। वाहनों संचालकों को दूसरी बार नोटिस दिया जा रहा है। इसके अलावा जल्द ही चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनफिट बसें चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
डीआईओएस राजू राणा ने कहा कि प्रधानाचार्यों को बच्चों को आने जाने के लिए अनफिट वाहनों का प्रयोग बिल्कुल न करें। आवश्यकता पड़ने पर अलग अलग शिफ्ट में बच्चों को बुलाएं। किसी स्कूल के बच्चे ले जाते अनफिट वाहन पकड़ा जाता है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. आनंद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। प्रधानाचार्य अनफिट वाहन स्कूल में न चलने दें।
इनसेट
कुल स्कूल वाहन 483
अनफिट स्कूल वाहन 150
कंडम घोषित स्कूल वाहन 19
वाहनों ने कराई फिटनेेस 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed