फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scavengers sitting on dharna in municipality

मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ धरने पर बैठे सफाई कर्मी

Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Scavengers sitting on dharna in municipality
फमुख्य सफाई निरीक्षक पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

हालांकि पांच घंटे बाद ही एसडीएम सदर ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर धरना समाप्त करवा दिया। मुख्य सफाई निरीक्षक को सख्त चेतावनी दी गई कि शोषण की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले धरने पर बैठे संगठन के नगर अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ बॉबी ने बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक आए दिन सफाई कर्मियों को काम से हटाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

उनके इस व्यवहार की कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अनशन शुरू किया। उनकी मांग है कि मुख्य सफाई निरीक्षक का तबादला कराया जाए या फिर उन्हें कार्यमुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के धरना का मामला डीएम श्रुति सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल पालिका प्रभारी/एसडीएम सदर सिद्धार्थ को मौके पर भेजा। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच समझौता कराकर धरना समाप्त करा दिया है।

वहीं संगठन के कार्यालय मंत्री सफाई कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि एसडीएम ने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि मुख्य सफाई निरीक्षक शोषण करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed