फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Satyam and Aarti to the forefront in the race

दौड़ में सत्यम और आरती सबसे आगे

Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Satyam and Aarti to the forefront in the race
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में मंगलवार को खंड स्तरीय ग्रामीण बालक-बालिकाओं की खुली प्रतियोगिता का आयोजन पायका केंद्र कुंदौल पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी चकरनगर प्रदीप सक्सेना ने बालिकाओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन



इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।  खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक होने के साथ-साथ भाई चारा एवं शांति के प्रतीक भी है।  सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें तथा खेल में द्वेष भावना को न पनपने दें ।
विज्ञापन



उन्होंने बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में सत्यम गनियाबर ने प्रथम रघुराज सिंह सगरा ने द्वितीय एवं अजय सिंह तेजपुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़  में आरती ने प्रथम, सुलेखा व प्रिया चौहान ने द्वितीय व अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सुलेखा ने प्रथम, आरती राजपूत ने द्वितीय जबकि अनुराधा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


लंबीकूद में आरती राजपूत ददरा ने प्रथम, सुलेखा नगलाजोर ने द्वितीय एवं अनुराधा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 800 मीटर में रघुराज सिंह सगरा ने प्रथम विकास कुंदौल ने द्वितीय एवं राघवेंद्र रंपुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


400 मीटर दौड़ में रघुराज ने प्रथम मोहित ने द्वितीय एवं विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर  दौड़ में सुंदरम सिंह कुंदौल ने प्रथम, शिवा गनियाबर ने द्वितीय, अजय तेजपुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के शिवराम शर्मा, प्रभात, विनय कुमार पटेल एवं अमलेश यादव ने विजयी खिलाड़ियों की सूची जारी की।



क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चकरनगर हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि शेष प्रतियोगिताएं वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती आदि जवाहर इंटर कॉलेज पायका केंद्र चकरनगर पर बुधवार को सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed