फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sarakaar kee neetiyaan logon tak pahunchaen

सरकार की नीतियां लोगों तक पहुंचाएं

Fri, 01 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
sarakaar kee neetiyaan logon tak pahunchaen
इटावा। भाजपा की जिला मीडिया कार्यशाला शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में हुई। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यशाला को मुख्य वक्ता व प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, संगठनात्मक जनपद प्रभारी सत्यपाल सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा मीडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वह सरकार और पार्टी की नीतियों, योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया इसका एक सशक्त माध्यम बन सकता है। प्रवक्ताओं/प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वह विरोधी पार्टी के चेहरे को बेनकाब करें। विरोधियों के उठाए गए मुद्दों का सशक्त तरीके से जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इसके लिए प्रदेश, क्षेत्रीय व जनपद के प्रवक्ताओं/प्रभारियों के बीच समन्वय होना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री आवास के लिए ग्राम प्रधान स्तर से समन्वय बैठाकर जनता को जागरूक करना होगा।
कहा कि यदि प्रधान पक्ष का है तो ठीक है, लेकिन अगर विपक्षी है तो जनता में भी यही कहेगी कि आवास प्रधान ने दिलवाया है। इस पर कार्य करना होगा। विस चुनाव में पूरे देश और विश्व की नजर यूपी के चुनाव पर होगी। इस चुनावी युद्ध की तैयारी कैसे करना है।
इसका दारोमदार इस टीम पर होगा। टीम को मीडिया के सामने अपनी बातें दमदार तरीके से रखना होगी। संगठन के जनपद प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा संगठन के कार्यकर्ता के रूप में मीडिया विभाग की कई भूमिकाओं में हमारा दायित्व अपने विचारों, कार्यक्रमों के प्रचार, प्रसार के साथ ही विरोधियों को दुष्प्रचार का खंडन करना भी है।
मीडिया, समाज व जनता तक संगठन की बातों और विचारों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। पार्टी के मीडिया विभाग से जुडे़ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता को अपने व्यवहार और आचरण से अधिक-अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए।
जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि भाजपा का एक ही लक्ष्य है। अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति का उत्थान। भाजपा का धर्म सेवा ही संगठन है। कोरोना काल में पार्टी ने अपने संगठनात्मक कौशल से हजारों लोगों की सेवा की है।
इसलिए हमारा प्रथम दायित्व है कि हम अपने लक्ष्य और धर्म को जनता के बीच पहुंचाएं। जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने बताया जिले में मंडल स्तर तक मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है।

भाजपा के सभी मोर्चा व प्रत्येक मंडल पर मीडिया प्रभारी नियुक्ति किए जा चुके हैं। इस दौरान पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी, सह-मीडिया प्रभारी, मोर्चों के मीडिया प्रभारी समेत समस्त मंडलों के मीडिया प्रभारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed