{"_id":"5f1ae0fa8ebc3e63cd624501","slug":"sanitizer-will-be-available-in-roadways-buses-on-festivals-etawha-news-knp572950457","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर रोडवेज की बसों में यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा सेनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर रोडवेज की बसों में यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा सेनिटाइज
विज्ञापन
फोटो संख्या 18 सेनिटाइजर की बोतल दिखाते हुए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से रोडवेज बसें रक्षा बंधन पर न सिर्फ सैनिटाइज करने के बाद रवाना की जाएगी। बल्कि यात्रियों को बस के अंदर प्रवेश करने से पहले परिचालक उनका हाथ सैनिटाइज कराएगा।
इसके लिए परिचालक को 200 और 500 एमएल की सैनिटाइजर बोतल उपलब्ध कराएंगे। यात्री को मास्क लगाकर यात्रा करने की इजाजत होगी। चालक और परिचालक दोनों वर्दी में रहेंगे।
यह जानकारी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने दी। बताया कि मंगलवार को एमडी रोडवेज की हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं। बताया कि कोरोना वायरस की वजह से रीजन की 510 में से 304 चल रहीं हैं। शेष बसों को 31 जुलाई तक सरेंडर किया जा चुका है। सभी बसें 52 सीटर हैं।
विज्ञापन
बताया कि कोरोना वायरस की वजह से इटावा रीजन करीब 40 प्रतिशत घाटे में है। फिलहाल बसें अन्य राज्यों को नहीं भेजी जा रही हैं।
राज्य के अंदर इनका संचालन हो रहा है। बताया कि रोडवेज के कर्मियों के लिए मौसम के हिसाब से अलग-अलग वर्दियां दी जाएंगी। रीजन में 1310 कर्मचारी हैं।