{"_id":"5ec7f92e8ebc3e908d604c91","slug":"samajwadi-party-gives-money-etawha-news-knp5614898145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में मृतकों के आश्रितों को सपा ने दिए 1-1 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में मृतकों के आश्रितों को सपा ने दिए 1-1 लाख रुपये
विज्ञापन
फोटो संख्या 30
- फोटो : ETAWHA
हाईवे पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बकेवर सपा नगर अध्यक्ष और पांच सब्जी-फल विक्रेताओं के आश्रितों को समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रुपये दिए हैं।
पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मृतकों के आश्रितों को कागजात सौंपे। गोपाल यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाईवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषण हादसे वाले दिन ही कर दी थी।
मृतकों में सपा नगर अध्यक्ष राजेश यादव भी शामिल थे। सभी के परिजनों को शुक्रवार को चेक सौंप दिए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है।
पार्टी आश्रितों की आगे भी मदद करती रहेगी। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, इटावा नपा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू भी साथ रहे।