{"_id":"5c83f53bbdec22142d5e3828","slug":"salted-factories-and-paneer-samples-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन फैक्ट्रियों और पनीर का लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन फैक्ट्रियों और पनीर का लिया सैंपल
Sat, 09 Mar 2019 10:47 PM IST
gaurav gaurav
इटावा
इटावा
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आलमपुर हौज स्थित नमकीन फैक्ट्री में नमूना लेती खाद्य सुरक्षा की टीम। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व पर जोरदारी के साथ खानपान से जुड़ी चीजें तैयार हो रही हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के आगाह करने के बाद भी अधिकांश फैक्ट्री संचालक साफ-सफाई और गुणवत्ता का ख्याल नहीं रख रहे हैं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर में दो नमकीन फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें साफ सफाई का अभाव दिखा। संदेह के आधार पर टीम ने इन फैक्ट्रियों में तैयार नमकीन के चार सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा टीम ने आलमपुर हौज स्थित राज बहादुर की रवि नमकीन भंडार फैक्ट्री व बैरुन कटरा साहब खां स्थित दीपक गुप्ता की न्यू रायल नमकीन प्रतिष्ठान से दो दो नमूने लिए। इसके बाद नया शहर स्थित जैन दूध भंडार के यहां से पनीर का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि खानपान से जुड़े फैक्ट्री संचालकों व विक्रेताओं को आगाह किया जा चुका है कि वह खाद्य पदार्थों को तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सैंपल लिया जाएगा। जांच में गुणवत्ता अधोमानक पाई गई तो निर्धारित कार्रवाई होगी। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी राजकुमार घोष व प्रदीप कुमार भी शामिल रहे।