{"_id":"060c069bd1dfd57b8495eb5e4449e39a","slug":"saifai-person-dance-in-rahman-concrnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई रहमान के तरानों पर झूमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई रहमान के तरानों पर झूमा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के 76 वें जन्मदिन पर सैफई स्टेडियम में मौजूद
विज्ञापन
लोगों ने एक शुर में हैपी बर्थडे टू यू, हैपी बर्थडे नेताजी गीत गाकर
मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
नेताजी के जन्मदिन पर सैफई महोत्सव समिति द्वारा आयोजित रहमान नाइट का शुभारम्भ मुलायम सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद केक काटने की रस्म पूरी हुई और मंच पर संगीत की महफिल सज गई। जोधा अकबर फिल्म के अंदाज में मंच पर बघ्घी पर सवार होकर पहुंचे संगीतकार ए आर रहमान ने अपने जाने माने गीत जय हो जय हो से कार्यक्रम की शानदार शुरूआत की।
इसके बाद मंच पर पहुंची गायिका श्वेता पंडित ने ससुराल गेंदाफूल गीत से महफिल को और रंगीन कर दिया। एक बार फिर ए आर रहमान ने आवाज का जादू चलाते हुए उढती चिड़िया के पंख मे हल्दी लगावत गीत गाया। एक और फिल्मी हस्ती हरिहरन ने भी सैफई की शाम को रंगीन करते हुए न कजरे की धार आदि से शमा बांध दिया।
रहमान नाइट के शुरू होने से पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एथलेटिक्स स्टेडियम में ढाई करोड़ की लागत से बनकर तैयार स्टेज पर 77 किलो का केक काटा। इस मौके पर मंच पर मौजूद सपा के नजदीक आ रहे अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
मुलायम सिंह ने भी अमर सिंह को खुशी खुशी केक खिलाया। केक कटते ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और चारो ओर हैपी बर्थ डे की गूंज सुनाई देनें लगी।
सपा प्रमुख ने एक ओर केक काटा और सैफई में रहमान नाइट का शुभारम्भ हुआ उधर दूसरी ओर सैफई की जनता के बीच मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की खुशी में बनारसी लड्डू का वितरण शुरू कर दिया गया। इसके लिए 15 क्विंटल बनारसी लड्डू मंगाए गए थे।
दिन में स्वागत कार्यक्रम के दौरान भी बच्चों के बीच लड्डुओं का वितरण किया गया। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर वैसे तो प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग सैफई पहुंचे थे लेकिन इनमें से लगभग 500 वीवीआईपी गेस्ट थे जिनके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।