फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   saifai mahotsav programme 2nd time cancelled

सैफई महोत्सव का आयोजन दूसरी बार निरस्त

Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
saifai mahotsav programme 2nd time cancelled
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
लोक संस्कृति कला के प्रचार प्रसार के लिए देश भर में विख्यात रणवीर स्मृति सैफई महोत्सव इस बार नहीं होगा। विधानसभा चुनावाें की आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखकर आयोजकों ने ये निर्णय लिया है। ये दूसरा मौका है जब इस महोत्सव को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

सैफई महोत्सव समिति ने आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 26 दिसंबर की तारीख तय कर रखी है। 26 से 12 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव की धूम पूरे देश में रहती है। महोत्सव के मंच पर देश के जाने माने सिने कलाकार, साहित्यकार और लोक कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करनेे आते हैं। इसके समापन पर बालीवुड स्टार नाइट सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहती है। लेकिन इस बार लोगों को ये चमक दमक नहीं दिखेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में भी विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सैफई महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ था। महोत्सव समिति के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने बताया कि चुनावी व्यस्तता के कारण इस बार कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed