{"_id":"b64530895558d9ae38a15bf07ca74b5b","slug":"saifai-festival-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव में होने वाले लोकधारा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई महोत्सव में होने वाले लोकधारा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने सैफई महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर लोकधारा कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हिंदू विद्यालय इंटर कालेज में बच्चे ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां छात्र-छात्राओं को कई प्रकार के नृत्य व फूलों की होली के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को छात्र-छात्राओं को बृजलोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा की वंदना सिंह और उनकी टीम ट्रेनिंग दी। सुबह से लेकर शाम तक छात्र-छात्राओं ने प्रेक्टिस की।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में अर्चना, प्रियांशु द्विवेदी, तारा, खुशबू, मीना और दिनेश सहयोग कर रहे हैं। छात्राओं को चरकुला, जेहर, मयूर नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं छात्रों को चक्र घुमाना सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में हिंदू विद्यालय इंटर कालेज, शांति देवी इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज की 400 छात्राएं व हिंदू विद्यालय इंटर कालेज के 30 छात्र हिस्सा ले रहे हैं।