फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai airstrip, Vikas Bhavan's electricity will be cut

सैफई हवाई पट्टी और विकास भवन की बिजली हो सकती है गुल

Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saifai airstrip, Vikas Bhavan's electricity will be cut
इटावा। बिजली का बिल अदा न करने वाले सरकारी विभागों पर अब कार्रवाई करने को लेकर शासन से हरी झंडी मिल गई है। अधीक्षण अभियंता ने सरकारी विभागों पर बकाया 73 करोड़ बकाया की वसूली के निर्देश सभी अधिशासी अभियंताओं को दिए हैं। बिजली विभाग की नजर टेढ़ी होने से अब सैफई की हवाई पट्टी, विकास भवन सहित कई विभागों की बिजली गुल हो सकती है। अस्पताल और जेल को आवश्यक सेवाओं में मानते हुए इनकी बिजली नहीं काटने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग का सैफई क्षेत्र में 40 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें सैफई हवाई पट्टी, स्पोर्र्ट्स हास्टल सहित परिषदीय विद्यालय शामिल हैें। इटावा शहर में छह करोड़ रुपया बकाया है। इसमें विकास भवन, बीएसए कार्यालय, सीएमओ कार्यालय सहित कई अन्य विभाग शामिल हैं। इसके साथ ही इटावा ग्रामीण में 27 करोड़ रुपया बकाया है, जिसमें सर्वाधिक बकायेदार ग्रामीण पेयजल योजना में लगाए गए नलकूपों पर है। जल निगम न तो बिल जमा कर रहा है और न ही ग्राम पंचायतें। ग्रामीण पेयजल योजना पर ही अकेले 18 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालय भी बकायेदारों की सूची में हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता ने बताया कि इस मामले में सभी सरकारी विभागों को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस की अवधि भी बीत चुकी है। अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed