फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Safe delivery done in two ambulances

दो एंबुलेंस में महिलाओं की कराई डिलीवरी

Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Safe delivery done in two ambulances
जसवंतनगर (बढ़पुरा)। जिले में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा से कराहती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराया गया। दोनों ही घटनाओं में जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन

कराया गया है।
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम सुगंधनगर निवासी गोविंद कुमार की पत्नी पूनम (26) गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर मदद मांगी। गर्भवती को लेकर एंबुलेंस सीएचसी रवाना हुई, लेकिन करीब चार किलोमीटर दूर सीएचसी पहुंचने से करीब दो किलोमीटर पहले हाईवे पर भावलपुर मोड़ पर प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अरजेश सिंह और चालक सत्यवीर सिंह ने सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया शुरू की। करीब 20 मिनट बाद सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने शिशु को जन्म दिया। जच्चा- बच्चा दोनों को सीएचसी पर भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डा. सुशील कुमार ने बताया प्रत्येक एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ को तैनात किया गया है। जोइमरजेंसी में इलाज करने में सक्षम है। एंबुलेंसों में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध हैं। मरीजों को समय पर सुरक्षित ढंग से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ब्लॉक बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम जरौली निवासी बालकराम की पत्नी हीरादेवी को बुधवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस पर फोन किया। कुछ देर बाद गांव पहुंची एंबुलेंस महिला को सीएचसी उदी हॉस्पिटल ले जा रही थी। रास्ते में हालात बिगड़ने पर ब्रजेश, ईएमटी प्रवीन कुमार व आशा ओमकांती की मदद से एंबुलेंस में नॉर्मल डिलीवरी कराई। हीरादेवी ने बेटे को जन्म दिया। महिला को सीएचसी उदी में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed