{"_id":"e3b963a0f0df00e32a42bad8870afc0d","slug":"safai-painted-in-socialist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी रंग में रंगा सैफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी रंग में रंगा सैफाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवंबर को लेकर समूचा सैफई समाजवादी रंग में रंगा नजर आ रहा है। जन्मदिवस का मुख्य आयोजन सैफई के विशाल स्टेडियम में 21 नवंबर की रात को होगा, जिसमें विश्व प्रसिद्ध संगीतकार ए आए रहमान अपनी टीम के साथ फिजा में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए कई वीवीआईपी के आने की संभावना है। सपा मुखिया के रिश्तेदार और बिहार राजनीति की धुरी बने लालू प्रसाद यादव और सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां के भी आने की संभावना है। जन्मदिन समारोह को भव्य रूप देने के लिए सैफई को समाजवादी कलर से रंगा जा रहा है।
विज्ञापन
इमारतों और रास्तों को सपा के झंडे बैनरों से पाटा गया है। हर बिल्डिंग पर रंग बिरंगी झालरें सजाई जा रही हैं। जन्मदिन के इस कार्यक्रम के अलावा सैफई में कई अन्य जगहों पर भी आयोजन होंगे। सैफई महोत्सव के अध्यक्ष और सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव तथा संयोजक और सांसद मैनपुरी तेज प्रताप सिंह यादव सैफई में चल रही तैयारियों का स्वयं निर्देशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
21 नवंबर को दोपहर में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम अपना बाजार परिसर में होगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा पर्यावरण जागरूकता पर एक स्मारिका भी महोत्सव समिति जारी करेगी।