{"_id":"60ce1d4b8ebc3e3356422667","slug":"safai-etawah-news-akhilesh-yadav-mulayam-marriage-dipali-etawah-news-knp635056883","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के पूर्व बिहार के पूर्व सीएम लालू का परिवार का भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के पूर्व बिहार के पूर्व सीएम लालू का परिवार का भी होगा
विज्ञापन
कार्यक्रम में बैठे तेजप्रताप यादव व अंशुल यादव
- फोटो : ETAWAH
इटावा। भाई की पौत्री दीपाली की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार को मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह सैफई पहुंच गए। रविवार को होने वाले विवाह समारोह में प्रदेश के अलावा बिहार के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन दीपाली का रविवार को विवाह है।
इसमें शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर बाद हवाई जहाज से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंच गए।
पूर्व सांसद डिंपल यादव बच्चों के साथ एक दिन पहले ही आ गई थीं। परिवार के लोगों से मिलने के बाद मुलायम सिंह इटावा शहर स्थिति आवास पर पहुंच गए थे।
शनिवार को क्षेत्र के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया। भोज में आए लोगों की शिवपाल सिंह यादव ने अगवानी की। रविवार को सुबह 11 बजे से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाल के चलते सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। शादी में तेज प्रताप के ससुर लालू प्रसाद यादव, सास राबड़ी देवी, साले तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के भी शामिल होने की संभावना है।