{"_id":"612e6ed48ebc3eb62630693a","slug":"sadak-badhal-etawah-news-knp6493845100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हुई तीन किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हुई तीन किमी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। इटावा-मैनपुरी मार्ग से मदर डेरी के पास नगला वधू चकूपुर होते हुए फूूलपुर महोला में निर्माणाधीन जेल तक जाने वाला तीन किमी संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। हालत यह है कि इस मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा। इस समय बारिश में गड्ढे का पता नहीं चलता। बाइक सवार हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार शिकायत की गई, परंतु छह साल से सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई।
सपा सरकार में फुलपुरा गांव के पास जेल का छह साल पूर्व से निर्माण शुरू हुआ था। उसी समय से इस रोड पर डंपरों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। तब से कई ग्रामीणों ने सड़क सही कराने की प्रशासन से मांग की, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी ने सड़क सही नहीं कराई। इससे आए दिन बाइक सवारों के साथ हादसे होते रहते हैं। चकूपुर गांव निवासी सतेंद्र पाल ने बताया सड़क के गड्ढे बारिश में तालाब का रूप ले लेते हैं।
यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। बारिश के दौरान यहां से गुजरना जान जोखिम में डालने के बराबर होता है। यहीं के रामधीन ने बताया संपर्क मार्ग पर अधिक गड्ढे होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। इसमें मच्छर पनपते हैं, जिनसे बीमारियों फैलने का डर हमेशा सताता रहता है।
विज्ञापन
गांव के राजवीर ने बताया इसी संपर्क मार्ग से तकरीबन 12 से अधिक गांव के लोग सैफई पीजीआई आया-जाया करते हैं। एक बार 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर आते समय फंस गई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया। ग्रामीण श्याम सिंह, रामप्रकाश, सूरजमुखी, उमादेवी, रूबी, बेचेलाल ने सड़क की मरम्मत कराने मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि सड़क ठीक नहीं कराई गई तो लखनऊ में सीएम आवास पर जाकर शिकायत करेंगे।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एई जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क बनाने का तीन माह पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ। इस कारण दोबारा से प्रस्ताव भेजा जाएगा।