फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sabotage in jewellers shop, looting

सर्राफ की दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट

Thu, 17 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 17 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
sabotage in jewellers shop, looting

कस्बा के मुहल्ला सब्जी मंडी में स्थित सर्राफ की दुकान पर बुधवार दोपहर के समय आए लोगों ने मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ की। पीड़ित सर्राफ का आरोप है कि हमलावर सोने का जेवर लेकर चले गए और जाते समय जानमाल की धमकी भी दी। सर्राफ ने थाना पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


अमन वर्मा पुत्र श्याम प्रकाश की अनुष्का ज्वैलर्स के नाम से विजय मार्केट सब्जी मंडी भरथना में दुकान है। वह अपनी दुकान पर सोने की कारीगरी का काम कर रहा था उसी समय लगभग 15-20 लोग उसकी दुकान में आ धमके। इसके बाद उसके भाई भोला वर्मा से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने रोकना चाहा तो उनके साथ भी मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी उठा ले गए। जाते-जाते आरोपी जान माल की धमकी भी दे गए। अमन ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में जान-माल की धमकी देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed