{"_id":"82914eb8f4710d83b1900e579810580e","slug":"rush-to-withdraw-money-in-banks-surge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पैसा निकालने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पैसा निकालने को उमड़ी भीड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक क्लोजिंग और कई दिनों की छुट्टी के बाद शनिवार
विज्ञापन
को खुले बैंकों में खाताधारकों की भीड़ लग गई। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा
में पैसा निकालने आए खाताधारकों को घंटों लाइन लगानी पड़ी। शहर के सभी
बैंकों में खाताधारकों की भीड़ जमा रही। नेटवर्क की समस्या से पैसा निकालने
और जमा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बैंक की क्लोजिंग के बाद महावीर जयंती और गुड फ्राइडे पर दो दिन बैंक बंद रहे। शनिवार को दो बजे तक ही बैंकों में काम होता है। इस कारण सुबह बैंक खुलते ही खाताधारकों की लाइन लग गई।
एटीएम में भी पैसा डालने के बाद निकालने वालों की भीड़ लग गई। सड़क के बाहर तक लोग एटीएम से पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे रहे। एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, बैंक आफ इंडिया समेत प्राइवेट बैंकों में भी खाताधारकों की भीड़ लगी रही।
स्टेट बैंक के उप प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित ने बताया कि कई दिनों के बाद बैंक खुलने की वजह से भीड़ बहुत है। नेटवर्क की समस्या से भी दिक्कत आई है।