फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rss worker excited for yogi

स्वयं सेवकों में दिखा योगी सरकार बनने का उत्साह

Sun, 26 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 26 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
rss worker excited for yogi
पथ संचलन कार्यक्रम में पहुंचे नन्हें स्वयं सेवक दीप वर्मा और जय वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। संचलन में पहली बार फुल पैंट पहने कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। नव संवत्सर शुरू होेने से पूर्व हर वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम पर योगी सरकार का प्रभाव दिखा। दोपहर में जीआईसी मैदान में संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही की भांति खड़े रहे। पथ संचलन में भाजपा और विहिप समेत संघ से जुड़े कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

रविवार शाम 4 बजे जीआईसी मैदान से बैंड की धुन पर पथ संचलन प्रारंभ होने से पहले जिला बौद्धिक प्रमुख रघुवीर शरण ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने दंड (लाठी) पकड़ने और सही ढंग से टोपी लगाने की जानकारी दी। जो कार्यकर्ता गणवेश में नहीं थे, उनकी अलग कतार लगवाई। जीआईसी से शुरू होकर पथ संचलन बस स्टैंड तिराहे पर पहुंचा। यहां अन्नू गुप्ता ने स्वागत किया। यहां से रामगंज चौराहा, तहसील चौराहा पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा एवं महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तहसील से राजागंज, नगरपालिका चौराहा होते हुए पथ संचलन नौरंगाबाद चौराहा पहुंचा। फिर शास्त्री चौराहे पर लोगों नेे फूल बरसाए और समीप स्थित जीआईसी में पथ संचलन समाप्त हुआ। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन जसंवत सिंह वर्मा के नाती नन्हें दीप वर्मा और जय वर्मा गणवेश में आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में अभाविप, भाजयुमो, किसान संघ, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हिंदू जागरण मंच से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान संघ के जिला कार्यवाह दशरथ सिंह चौहान, जिला प्रचारक कौशल, जिला संचालक राम नरेश शर्मा, सह जिला कार्यवाह राजकुमार पांडेय, नगर कार्यवाह अजय दीक्षित, सर्व व्यवस्थापक डा. सर्वेश सिंह भदौरिया व डा. राजीव त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रमाकांत शर्मा, पूर्व विधायक केके राज, अनिरुद्ध गुप्ता, कृपा नारायण तिवारी, मनोज गुप्ता, अरविंद कैथवार, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed