फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Robbery after tying a woman's hands and feet, strangulation to death due to protest

Etawah News: महिला के हाथ, पैर बांधकर लूटपाट, विरोध पर गला दबाकर हत्या

Mon, 15 Jan 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Robbery after tying a woman's hands and feet, strangulation to death due to protest
इटावा। शहर के दुर्गा नगर कॉलोनी में बदमाशों ने घर में अकेली महिला के हाथ, पैर बांधकर लूटपाट की। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश चार लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह दूध देने पहुंची पड़ोसी महिला को सबसे पहले घटना की जानकारी हुई। एसएसपी ने मौके पर जांच पड़ताल की। घटनास्थल से टूटी शराब की बोतल और खाली प्लेटें मिली हैं।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर कॉलोनी निवासी सविता चौहान (55) घर पर अकेली रहती थीं। पति जितेंद्र सिंह चौहान और बेटा विकास नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। मोहल्ले की मंजू देवी के घर से सविता दूध लेती हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे मंजू दूध लेकर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर बरामदे में सामान बिखरा था। कमरे की लाइट बंद थी। मंजू ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर वह कमरे में गईं। जहां बेड पर सविता बेसुध पड़ी थीं। उनके हाथ-पैर बंधे थे।
विज्ञापन

इस पर मंजू की चीख पड़ीं। घर से बाहर निकलकर शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की। एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घर पर दो बिस्तर पड़े थे। खाने की दो थाली भी रखी थीं। आशंका है कि कोई जान पहचान वाला व्यक्ति घर में रुका था। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो मार्च को थी बेटे की शादी

सविता के पुत्र विकास की दो मार्च को शादी होनी थी। विकास कंपनी के काम से राजस्थान के जैसलमेर गया था और जितेंद्र नोएडा में थे। सूचना मिलने पर शाम करीब पांच बजे पिता-पुत्र घर पहुंचे। विकास ने बताया कि शादी के लिए घर में रखे चार लाख रुपये व सोने की तीन अंगूठियां नहीं मिली हैं। मां के लाखों रुपये कीमत के जेवर भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed