{"_id":"61cdf054520b4e622005060b","slug":"robbed-one-and-a-half-lakh-rupees-from-kiln-owner-in-broad-daylight-etawah-news-knp672624753","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े भट्ठा स्वामी से सवा लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े भट्ठा स्वामी से सवा लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र में लुटेरों ने बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे भट्ठा स्वामी से दिनदहाड़े सवा लाख रुपये लूट लिए। भट्ठा मालिक मजदूरों को खाना देकर लौट रहा था।
इकदिल कस्बे में रामलीला रोड स्थित जय अंबे कॉलोनी निवासी सतेंद्र अग्निहोत्री का फूफई गांव में जय अंबे नाम से ईंटों का भट्ठा है। सतेंद्र बृहस्पतिवार को दोपहर में भट्ठे के मजदूरों के लिए खाना लेकर घर से निकले थे।
वहां उन्होंने मजदूरों को खाना दिया और घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने उन्हें सर्विस रोड ओवर ब्रिज के पास रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपये छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
सतेंद्र ने जब विरोध किया तो एक अन्य बदमाश ने चाकू से जेब काट ली और सवा लाख रुपये लेकर फरार हो गए। लूट की घटना से सतेंद्र की हालत बिगड़ गई। सतेंद्र ने परिजनों को फोन किया और इटावा चले गए।
वहां पर बहुत देर तक अचेतावस्था में पड़े रहे। लगभग साढ़े चार बजे पीड़ित सतेंद्र ने इकदिल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।