{"_id":"6416003c751dfa0cf0063c14","slug":"roadways-bus-stop-due-to-water-logging-at-mainpuri-underpass-etawha-news-c-12-1-130436-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बारिश से मैनपुरी अंडरपास में जलभराव, रोडवेज बस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बारिश से मैनपुरी अंडरपास में जलभराव, रोडवेज बस फंसी
Sat, 18 Mar 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
इटावा। बारिश के दौरान मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने से 25 यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से निकलकर खुद को बचाया। यात्रियों का सामान भी गीला हो गया। वहीं मैनपुरी और आगरा जाने वाले राहगीरों ने दूसरा रास्ता चुना तो उन्हें जाम ने परेशान कर लिया। करीब 13 घंटे तक जाम से जूझे।
शनिवार तड़के करीब तीन बजे से सुबह तक रुक-रुककर हुई तेज बारिश से मैनपुरी अंडरपास में पानी भर गया। शहर से मैनपुरी और आगरा जाने वाले इसे मार्ग पर अंडरपास के पास यातायात ठप हो गया। तड़के करीब चार बजे 25 यात्रियों को लेकर दिल्ली से इटावा आ रही रोडवेज बस भी अंडरपास में हुए जलभराव में फंस गई। सुबह करीब आठ बजे नगर पालिका की टीम जेसीबी और क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और बस को निकाला। इसके बाद पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू हुआ जो शाम करीब चार बजे तक चला। 13 घंटे बाद अंडरपास से आवागमन सुचारु हो सका।
मैनपुरी और आगरा की ओर जाने वाले राहगीरों ने रामनगर फाटक, गुरु तेज बहादुर पुल और भरथना चौराहे से होकर गुजरना शुरू किया तो यहां भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे जाम लग गया।