{"_id":"62135df856d19d8654785c8a8013d1bc","slug":"roadways-bus-driver-conductor-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के चालक, परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के चालक, परिचालक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर कस्बा के बस स्टैंड चौराहा पर रोडवेज की बस में चढ़कर टेंपो चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर परिचालक के पास से टिकट के 16 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए चालक-परिचालक ने बस को हाइवे पर तिरछा खड़ा करके करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बस स्टैंड पर खड़ी औरैया डिपो की रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ टेंपो चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट की इस घटना से दोनों घायल हो गए। घटना से गुस्साए चालक और परिचालक ने बस स्टैंड के सामने हाइवे पर बस को तिरछा खड़ा करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद नौ बजे जाम खुल सका। परिचालक ने अपना नाम मुहम्मद कासिम निवासी मेवाती टोला इटावा बताया। उसने आरोप लगाया कि वह बस दिल्ली से औरैया लेकर जा रहा था।
सुबह करीब आठ बजे बस स्टैंड चौराहा पर सवारियां उतारने के लिए उसने बस रोकी तभी वहां खड़े टेंपो के चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बस में चढ़कर उसके व चालक नफीस पुत्र सिकंदर निवासी मेवाती टोला के साथ मारपीट की।
मारपीट में चालक के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। परिचालक का आरोप है कि उक्त हमलावर बैग में रखे टिकट के 16 हजार रुपये भी लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने पूरे मामले की छानबीन की।
पुलिस ने मामला सवारी को लेकर मारपीट का बताया। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन करने के साथ ही आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।