फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   roads construction closed from 2 month

Etawah News: दो महीने से बंद हैं अछल्दा- महेवा मार्ग का निर्माण

Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
roads construction closed from 2 month
निवाड़ीकला। रूस की तकनीक से बनाई जा रही जनपद की तीन सड़कों का कार्य दो माह पहले रुकने से राहगीर जर्जर सड़कों से हिचकोले खाते हुए जाने को मजबूर हैं। जिम्मेदार ठेकदारों पर लापरवाही का ठीकरा फोड़कर बच रहे हैं।
विज्ञापन

अछल्दा महेवा मार्ग तीन दशक से जर्जर हालात में था। तमाम प्रयासों के बाद सांसद रामशंकर कठेरिया ने चार जून 2022 को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्ष के अंत में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया था। अछल्दा के भिटारी- महेवा की बीच की दूरी 10.45 किमी है। इसके लिए 14.34 करोड़ रुपये से निर्माण कराने के लिए बजट पास हुआ है। निवाड़ीकला से नगला मोतीराम की पांच किमी की दूरी पर 3.97 करोड़ और भरथना से समसपुर होते हुए बकेवर की 10.60 किमी सड़क के लिए 8.93 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इन तीनों सड़कों को रूस के केमिकल का प्रयोग करके नई तकनीक से बनाया जाना है। इसमें अछल्दा महेवा मार्ग को जेसीबी से खोदकर मलबे को डब्लूआर मशीन की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटा गया था।
विज्ञापन

उसके बाद सीमेंट और केमिकल को मिलाकर होटमिक्स से सड़क पर बिछाया जा चुका है। इस प्रक्रिया को हुए लगभग दो महीना बीत गया है, लेकिन उसके बाद अन्य कार्य सहित डामरीकरण संबंधी कार्य नहीं किया गया। नतीजन सड़क पर तमाम गड्ढ़े हो गए हैं। इससे वाहन हिचकोले भरते दिखाई देते हैं। बाइक और साइकिलसवार इन गड्ढ़ों में गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं। ग्रामीण रामस्वरूप, अजय बाथम, रामकुमार पाल, रमेश चंद , मनोज कुमार ने मांग है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहेरीपुर में दुकानदारों ने की थी सांसद से शिकायत :-
जनवरी माह में चकबंदी अधिकारी अवधेश गुप्ता की ओर से अहेरीपुर में सड़क की पूरी चौड़ाई 36 फीट मापी गई थी। इसके बाद व्यापारियों में हलचल हो गई। किसी की दुकान उस जद में आ गई तो किसी का घर का। आनन फानन में दुकानदारों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के साथ सांसद से गुहार लगाई। इस परसांसद की ओर से कंपनी के मैनेजर से उक्त समस्या का हल करवाने की बात कही थी। 29 जनवरी को प्रोजेक्ट मैनेजर ने लोगों का अहित नहीं होगा, ऐसा आश्वासन दिया था। तब कहा गया था कि फरवरी माह में इस सड़क पर कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन लगभग दो महीना होने को है और सड़क पर कार्य शुरू नहीं हुआ।

निवाड़ीखुर्द निवासी पवन दीक्षित ने बताया कि अधूरी सड़क और भी परेशानी दे रही है। बाइक से जाने में गिरने का डर बना रहता है। बड़ी संख्या में गड्ढ़े होने से बाइक भी खराब होने का डर रहता है। वहीं समय भी अधिक लग जाता है।

टडवा स्माइलपुर निवासी सोनू दुबे का कहना है कि निवाड़ीकला - नगला मोतिराम वाली सड़क से उनका जाना आना होता है। कुछ निर्माण करने के बाद इस सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे परेशान और बढ़ गई है। जल्द निर्माण को पूरा कराया जाए।


महेवा मार्ग के निर्माण के लिए जो समय निर्धारित किया गया था, लेकिन ठेकेदार और ज्यादा समय की मांग कर रहे हैं। उनकी मनमानी से निर्माण कार्य बाधित है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। - सुरेन्द्र सिंह अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed