{"_id":"63f9069c311aac554d01dd04","slug":"road-not-prepared-etawha-news-c-12-1-95656-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एक माह से सड़क पर पड़ी गिट्टी, आवागमन दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एक माह से सड़क पर पड़ी गिट्टी, आवागमन दूभर
Sat, 25 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
भरथना। जाम से निजात पाने के लिए बकेवर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले वैकल्पिक माइनर मार्ग पर निर्माण के नाम पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई। इसके कारण आवागमन दूभर हो गया है। एक माह से समस्या झेल रहे लोगाें ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शहर से भरथना आकर बकेवर जाने वाले लोग मोतीगंज रेलवे फाटक होकर गुजरते हैं। दिन में कई बार फाटक बंद होने से जाम लग जाता है। इस पर कंधेसी माइनर वैकल्पिक मार्ग से भरथना-बकेवर मुख्य मार्ग पर पहुंचते हैं। लंबे समय से माइनर किनारे की सात मीटर सड़क ऊबड़-खाबड़ पड़ी थी। क्षेत्र के लोगों के कई बार मांग करने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनवाने के लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत किए। दो माह पहले ठेकेदार की ओर से काम शुरू किया।
सड़क पर मिट्टी और गिट्टी डलवाकर काम रोक दिया गया। एक माह से काम बंद है। ऐसे में यह रास्ता लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी शाबिर ने बताया कि सर्दी की वजह से डामरीकरण रुका है। जल्द ही कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं
निवर्तमान सभासद मनोज गुप्ता मुन्नी का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से सड़क किनारे बसे लोगों व दुकानदारों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। कई बार कहने पर भी सड़क नहीं बनाई जा रही।
कन्हैया पोरवाल ने बताया कि स्थानीय नेताओं से बात की, लेकिन अब तक सड़क का काम पूरा नहीं किया गया। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
महिला दुकानदार रमाकांति ने बताया कि कुछ दिन पहले वाहन के टायर से उछलकर गिट्टी काउंटर पर लगने से शीशा टूट गया था। दिन रात हादसे की आशंका रहती है।
संजय कुमार ने बताया कि रात दिन वाहन आने-जाने धूल उड़कर घरों के अंदर तक पहुंचती है। इससे परेशानी होती है। डेढ़ माह से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।