{"_id":"5f6b92208ebc3edfbd2c039c","slug":"road-etawah-etawah-news-etawha-news-knp584402048","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 करोड 73 लाख से भरे जाएंगे जिले की सडकों के गडढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 करोड 73 लाख से भरे जाएंगे जिले की सडकों के गडढे
विज्ञापन
इटावा। एक करोड़ 73 लाख रुपये से जिले की सड़कों के गड्ढों को भरने में खर्च किए जाएंगे। शासन ने नवरात्र तक जिले भर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।
जिले की सड़कों पर बारिश के दिनों में जगह जगह गड्ढे होना एक आम समस्या है। बारिश के बाद इन सड़कों को पैंचवर्क कर दुरुस्त किया जाता है। हर साल इसमें करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। जिले के आठ विकास खंड बसरेहर, बढ़पुरा, ताखा, महेवा, भरथना, चकरनगर, सैफई जसवंतनगर की सड़कों के निर्माण एवं देखरेख का जिम्मा मुख्यालय पर स्थित लोक निर्माण विभाग के चार खंडों के पास है। इसके अलावा नेशनल हाईवे का अपना अलग पांचवां खंड है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों में गड्ढा होने की समस्या काफी गंभीर है। महेवा का निवाड़ीकला, अछल्दा मार्ग अथवा चकरनगर का सहसो, हनुमंतपुरा मार्ग दर्जनों ऐसी सड़कें हैं जहां गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। अब इन सड़कों के दिन सुधरने वाले हैं। शासन ने सड़कों के गड्ढे भरने के लिए धनराशि जारी कर दी है। निर्माण खंड लोनिवि को 118.5 किमी के लिए 49.71 लाख, निर्माण खंड प्रथम को 39.33 किमी के लिए 40.08 लाख, निर्माण खंड तृतीय को 60 किमी के लिए 50.52 लाख एवं प्रांतीय खंड को 96 किमी के लिए 32.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। सभी खंडों से पैंचवर्क की कार्ययोजना भी मांगी गई है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम नवरात्र तक पूरा करना है। अर्थात दीपावली तक जिले की सभी सड़कों को पूर्ण गड्ढा मुक्त करना है।
विज्ञापन
निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पैंचवर्क की कार्ययोजना बनाई जा रही है। विभाग को बारिश समाप्त होने का इंतजार था। बारिश थमते ही यह कार्य तेजी के साथ होने लगा है।