{"_id":"61d09c6dbaee0150c177f1f1","slug":"rise-in-the-prices-of-green-vegetables-etawah-news-knp672985662","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी सब्जियों की कीमतों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी सब्जियों की कीमतों में उछाल
विज्ञापन
लवेदी। खेतों में जैसे-जैसे हरी सब्जियों की पैदावार कम होती जा रहीं, कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं। बाजार में इस समय गोभी, मटर, गाजर समेत अन्य हरी सब्जियों के दामों में उछाल आया है।
आलू, टमाटर, प्याज समेत अन्य सब्जियों की कीमतें कम हुई हैं। लखना और उसके आसपास के किसान बड़े पैमाने पर हरी सब्जियों की खेती करते हैं। इस समय खेतों में गाजर, गोभी, टमाटर की पैदावार घटने लगी है। जिसकी आवक लखना मंडी में प्रभावित हुई है।
इसका असर बाजार में इसकी कीमतों पर देखा जा रहा है। आलू की आवक बढ़ने का असर भी कीमतों पर देखा जा रहा है। आलू की कीमतें 40 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।
इन सब्जियों की कीमतें गिरने से इनके उत्पादक किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं बैंगन, लौकी, शिमला मिर्च, मेथी, खीरा, नीबू, शलजम, हरी मिर्च, धनिया, मूली, पालक के दाम भी स्थिर हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा सर्दी में बथुआ की बिक्री होती देखी जा रही है। गोभी, गाजर की फसलों की मंडी में अचानक घटने लगी, जिससे इन कीमतों में तेजी का रुख है।
कुछ समय बाद नई फसल आ जाएगी, जिससे कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। सब्जी विक्रेता दिलशाद बाबा ने बताया कि लखना मंडी में मटर, टमाटर, मैथी, बथुआ, आलू की आवक बढ़ने लगी है। जिससे इनकी कीमतें गिरना शुरू हो गई है।
आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में गिरावट के आसार हैं। एक सप्ताह पूर्व मेथी 10 रुपये में बिक रही थी, जो अब 40 रुपये में बिक रही है।
इसी तरह से गाजर 10 रुपये की जगह अब 30 रुपये, मटर 60 की जगह अब 50, टमाटर 60 रुपये किलो की जगह अब 30 रुपये, आलू 20 रुपये किलों की जगह 10 रुपये किलो, गोभी 80 रुपये की जगह अब 40 रुपये और बथुआ 60 रुपये की जगह इस समय 30 रुपये में बिक रही है।