फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rich poverty can be overcome by the feeling of love

अमीरी गरीबी को प्रेम की भावना से पाटा जा सकता

Mon, 15 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rich poverty can be overcome by the feeling of love
वसंतोत्सव में अंतिम दिन सुदामा कृष्ण लीला का वर्णन करते आचार्य कोकिल पुष्प महाराज - फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर। वृंदावन के संत कोकिल पुष्प महाराज ने कहा कि आज दुनिया में अमीरी और गरीबी की जो खाई है उसे भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता और आपसी प्रेम की कथा से प्रेरणा लेकर पाटा जा सकता है। संपन्न लोगों को गरीबों के जीवन स्तर को उठाने और दरिद्रता मिटाने के लिए ठीक वैसा ही करना चाहिए, जैसा द्वारिकाधीश ने सुदामा के लिए किया।
विज्ञापन

यह बातें खटखटा बाबा की कुटिया पर आयोजित वसंतोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस कोकिल पुष्प महाराज ने सुदामा-श्रीकृष्ण मिलन लीला के दौरान किया। भागवताचार्य ने कहा कि कथा सुनने से जीवन-मरण के चक्करों से जीव को मुक्ति मिलती है। कुटिया के महंत मोहन गिरी महाराज ने वसंत पंचमी (16 फरवरी) को भंडारे में आने की अपील की। इस मौके पर हरी गुप्ता बाबा, शारदा सरन गुप्ता, गोपाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, चुन्नू चौरसिया, बबली कश्यप, राजेंद्र दिवाकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed