{"_id":"64d7d893fab1fcad5f05fca4","slug":"reward-crook-arrested-for-looting-by-showing-pistol-etawha-news-c-216-1-etw1001-1699-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पिस्टल दिखाकर लूटने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पिस्टल दिखाकर लूटने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सैफई क्षेत्र में नेपाल के युवक से कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने एक्सप्रेसवे के टिमरुआ कट से गिरफ्तार कर लिया। एक साल पहले घटना को अंजाम देने के बाद से फरार बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने रखा था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 29 मार्च 2022 को सैफई क्षेत्र में नेपाल, पाल्पा जनपद थाना मदन पोखरा वार्ड नंबर नौ निवासी विशाल अर्याल की कनपटी पर पिस्टल लगा बंधक बनाकर दो लाख रुपये, मोबाइल की लूट की थी।
उक्त घटना में 31 मार्च 2022 को पुलिस मुठभेड़ में आरोपी आसिफ सैफी निवासी ब्रह्रापुरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर से एक पिस्टल छह जिंदा कारतूस व लूटे गए एक लाख से अधिक रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में 15 हजार रुपये का इनामी दद्दन वर्मा उर्फ प्रमोद निवासी भगतापुर थाना नवाबगंज बहराइच फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को टिमरुआ कट से गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की।