फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Review of prosecution work; DM takes a strict stance on pending cases.

Etawah News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा, डीएम लंबित मामलों पर सख्त

Fri, 09 Oct 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Review of prosecution work; DM takes a strict stance on pending cases.
इटावा। अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में शनिवार को हुई इस बैठक में लंबित वादों और दोषसिद्धि की स्थिति जांची गई। माह में 18 अपराधियों को सजा मिली और 25 रिहा हुए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अभियोजन कार्यों की समीक्षा औपचारिकता न हो। प्रत्येक महत्वपूर्ण मामले की गंभीरता से निगरानी की जाए। उन्होंने 3-4 वर्षों से लंबित मामलों की सूची जांची। इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्णय लेने होंगे। न्यायालयवार प्राथमिकता तय कर सुनवाई और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो। किसी भी मामले को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में छोड़ा न जाए। अभियोजन अधिकारी साक्ष्यों के आधार पर मजबूत पैरवी करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस और अभियोजन विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून में हुए बदलावों का प्रभावी उपयोग हो। महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में गंभीरता बरतें। ऐसे मामलों में लापरवाही न हो, नियमित समीक्षा की जाए। इससे अपराधियों में कानून का भय और आमजन में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed