{"_id":"0b1d497e55c9d527ebd19a619ecd0420","slug":"revel-in-deserted-houses-caught-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान में रंगरेलियां मनाते दो को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने मकान में रंगरेलियां मनाते दो को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नगर के नेबिलगंज मोहल्ले में सूने पड़े मकान में रंगरेलियां मना रहे व्यापारी व युवती को पकड़ लिया। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस छत के रास्ते से मकान के अंदर दाखिल हुई।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नेबिलगंज में एक राजनैतिक पार्टी के कार्यालय के पास सुनसान पड़े मकान में क्षेत्रीय लोगों ने एक व्यक्ति को एक युवती के साथ घुसते देखा। शक होने पर इलाकाई लोगों ने थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
एसआई राजवीर सिंह, अमृत लाल के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी आस पड़ोस के घरों के सहारे छत पर पहुंचे और सूने मकान में प्रवेश किया। मकान में घुसते ही सिपाही वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि सूने मकान के अंदर एक अधेड़ उम्र के व्यापारी को पास के ही एक गांव की युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों ने काफी आरजू मिन्नत की। इस बीच वहां क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस दोनों को कार्रवाई की बात कहते हुए अपने साथ थाने ले गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति आए दिन ऐसे कार्यों में लिप्त रहता है। मंगलवार को पकड़ी गई युवती पहले मकान में अपनी साइकिल लेकर आई थी।