{"_id":"63f7c14f8f859498c1085604","slug":"retired-professor-injured-in-accident-dies-etawha-news-c-12-1-94028-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हादसे में घायल सेवानिवृत्त प्रोफेसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हादसे में घायल सेवानिवृत्त प्रोफेसर की मौत
Fri, 24 Feb 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर क्षेत्र में 16 फरवरी को हादसे में घायल सेवानिवृत्त प्रोफेसर की गुरुवार तड़के सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अजीतमल की पूर्व विधायक रेखा छागला के चाचा थे।
फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र के अजीतनगर मोहल्ले में रहने वाले कैलाश नारायण गौतम (63) अलीगढ़ के कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता थे और तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी पत्नी कमलेश कुमारी एसएबी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। दो बेटियों और बेटे में सबसे बड़ी स्वेच्छा नगला रमन प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। 16 फरवरी को कैलाश नारायण एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चकरनगर गए थे। वह समारोह पंडाल के बाहर खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों नें चालक समेत ऑटो को पकड़ लिया और कैलाश नारायण को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां गुरुवार तड़के करीब चार बजे इनकी मौत हो गई।-- -- -- -- -
विज्ञापन
फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र के अजीतनगर मोहल्ले में रहने वाले कैलाश नारायण गौतम (63) अलीगढ़ के कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता थे और तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी पत्नी कमलेश कुमारी एसएबी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। दो बेटियों और बेटे में सबसे बड़ी स्वेच्छा नगला रमन प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। 16 फरवरी को कैलाश नारायण एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चकरनगर गए थे। वह समारोह पंडाल के बाहर खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों नें चालक समेत ऑटो को पकड़ लिया और कैलाश नारायण को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां गुरुवार तड़के करीब चार बजे इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन