{"_id":"604118e38ebc3ecbb54f6a7a","slug":"retired-pickup-to-save-cow-dynasty-retired-soldier-dies-etawha-news-knp615618257","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को बचाने में पलटी पिकअप, रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को बचाने में पलटी पिकअप, रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
सैफई। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के छिमारा-जसवंतनगर रोड पर गुरुवार सुबह गोवंश को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पांच घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया, जहां पर घायल रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने में जसवंतनगर कोतवाली व वैदपुरा थाना पुलिस छह घटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। एसपी सिटी के निर्देश पर जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने करीब चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बसरेहर के विशुनपुर लौहरई निवासी देवेंद्र सिंह (55) रिटायर्ड फौजी थे। वह गुरुवार सुबह पिकअप से अनाज बेचने गांव के अभिषेक, श्याम बाबू, धनीराम व बालेश्वर के साथ जसवंतनगर मंडी जा रहे थे। तभी सुबह करीब नौ बजे छिमारा-जसवंतनगर रोड पर स्थित एक कोल्डस्टोर के पास अचानक गोवंश आ गया, जिससे बचाने में चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और अनाज से भरी पिकअप गड्ढे में जाकर पलट गई।
हादसे में पांचों लोग पिकअप के नीचे दब गए और चालक शिरोमणि बाहर निकल आया। ग्रामीणों ने पिकअप को सीधा कर उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर जसवंतनगर कोतवाली व वैदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई में भर्ती कराया। यहां पर रिटायर फौजी देवेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
छह घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
हादसे की जानकारी पर परिजन सैफई पहुंचे और दोनों थानों की पुलिस से शव को पोस्टमार्टम भेजने की बात कही। इस पर जसवंतनगर और वैदपुरा पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और शव को घर ले जाने का प्रयास किया। तभी पुलिस ने उनको रोक लिया। इसी बीच मृतक के बेटे पवन ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को फोन कर मामले की जानकारी दी। दोनों थाना प्रभारियों से बात करने के बाद एसपी सिटी ने जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी नवरत्न गौतम को पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराने का निर्देश दिया।