रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी
मोहल्ला
आदर्श नगर निवासी रिटायर्ड दारोगा दयाराम पुत्र परशुराम अपनी पत्नी का
इलाज कराने ग्वालियर गए थे। उनका पुत्र राजेश कुमार अपनी पत्नी को लेकर शाम
को बकेवर क्षेत्र के ग्राम इंद्रावखी गया था। मकान सूना देखकर चोर मुख्य
दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए।
कमरों के ताले तोड़कर चोर
जेवरात, बर्तन, एक गैस सिलेंडर आदि उठा ले गए। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने
फोन से दी। घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस
ने घटनास्थल का मुआयना किया।