फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Responsible for the arrival of rain and still looking for solutions

बारिश आने को और अभी समाधान तलाश रहे जिम्मेदार

Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Responsible for the arrival of rain and still looking for solutions
इटावा। सुंदरपुर वार्ड के अड्डा श्यामलाल में सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान अधिकारी तीन साल में नहीं निकाल पाए हैं। मोहल्ले के लोगों और सभासद ने ईओ, विधायक से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री को प्रार्थनापत्र दिए लेकिन अभी तक समस्या के निजात की कोई ठोस योजना नहीं बन पाई है। पानी निकालने के लिए लगाया गया पंपिंग सेट भी नियमित नहीं चलाया जाता है। जून की तपती गर्मी में सड़क पर घुटनों तक पानी भरा है, कुछ दिनों बाद बरसात शुरू हो जाएगी। तब की स्थिति सोचकर ही मोहल्ले के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

25 वर्ष से आबाद सुंदरपुर वार्ड की आबादी करीब 10 हजार से अधिक है। वार्ड के मोहल्ला अड्डा श्यामलाल से निकली सड़क पर करीब 250 मीटर में जलभराव है। अड्डा पाय, अड्डा टीला, अड्डा गूलर, विनीत विहार कॉलोनी, विकास नगर, एमएस पुरम, कन्हैया नगर, पलटू का अड्डा, विवेक विहार, सुंदरपुर पहुंचने के लिए यही सीधी सड़क है। चितभवन के लोग भी इसी सड़क से आते जाते हैं। लोग सड़क पर भरे घुटनों तक गंदे पानी के बीच से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद नगर पालिका ईओ ने पंप सेट लगवाया था लेकिन दो से तीन दिन बाद ही ठेकेदार ने मनमानी शुरू कर दी। मोहल्ले के अमित कुशवाहा, पाती राम का कहना है कि ठेकेदार ने नियमित पंपिंग सेट नहीं चलवाता है। तीन दिन पहले पानी निकलवाया था। फिर से पानी बढ़ने लगा है। कभी तीन-चार दिन बाद तो कभी एक सप्ताह बाद पानी निकाला जाता है। सत्यनारायण, प्रमोद कुमार ने कहा कि जून की तपती गर्मी में घुटनों तक पानी भरा है, बरसात में स्थिति भयावह हो जाएगी। शिकायत पर अधिकारी केवल आश्वासन ही देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ने कई बाद बोर्ड बैठक में रखी समस्या
सभासद श्याम सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए सदर विधायक से उनके घर जाकर मिले थे। उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं बन पाने की बात कही। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कई बार समस्या रख चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
रेलवे की पुलिया से निकाल सकते हैं गंदा पानी
सभासद ने कहा कि सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के नीचे की पुलिया को विनीत विहार कॉलोनी के नाले से जोड़ दिया जाए तो जलभराव की समस्या का समाधान हो सकता है। पूर्व सभासद अरविंद यादव ने कहा कि रेलवे फाटक के पास बरगद के पेड़ के पास काफी बड़ा गड्ढा है। गंदा पानी को उसी गड्ढे में भर कर कुछ हद तक समस्या से निजात दिलाई जा सकती है।

सीएनडीएस कर चुकी है सर्वे, जल्द होगा काम
नगर पालिका के एई रमाशंकर ने बताया कि सीएनडीएस कंपनी से सर्वे कराया गया है। जल्द ही इस्टीमेट और नक्शा दिया जाएगा। इसके बाद बजट के अनुसार काम कराने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed