फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Requesting to donate, yet even half of the target could not get the straw

दान करने की कर रहे मिन्नतें, फिर भी लक्ष्य से आधा भी नहीं मिल सका भूसा

Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Requesting to donate, yet even half of the target could not get the straw
निवाड़ीकला/इटावा। करीब एक महीने से अधिकारी और कर्मचारी समाजसेवियों, किसानों को पुण्य का हवाला देकर भूसा दान मांग रहे हैं लेकिन लक्ष्य का आधा दान भी नहीं ले पाए हैं। अब पांच दिन ही बचे हैं। इसमें 10 हजार क्विंटल से अधिक भूसे का दान लेना है। पांच दिन में इतना भूसा दान में एकत्र करने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में छुट्टा गोवंश को संरक्षण देने के लिए अस्थायी गोशालाओं और कान्हा उपवन का निर्माण शुरू कराया था। कम बजट के कारण पहले ही संरक्षित गोवंशों की ठीक से देखभाल नहीं हो पा रही थी। पिछले वर्ष से भूसे के अधिक दाम ने समस्या और बढ़ा दी। समस्या से निजात के लिए समाजसेवियों और प्रधानों को भूसा दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए 15 जून तक का लक्ष्य रखा गया है। करीब एक महीने के प्रयास के बाद लगभग छह हजार क्विंटल भूसा जमा हो पाया है। अभी 10 हजार क्विंटल से अधिक भूसा एकत्रित करना है। पांच दिनों में लक्ष्य पूरा करने में अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं। ग्रामीण अनमोल ने बताया कि कर्मचारी पुण्य मिलने की बात कहकर भूसे का दान मांग रहे हैं। किसान पंकज ने कहा कि सरकार को गोवंश के लिए बजट बढ़ाना चाहिए। इस तरह दान लेकर गोवंश का संरक्षण नहीं किया जा सकता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि 16, 128 क्विंटल भूसा दान लेने का लक्ष्य मिला है। अंतिम तिथि पर लक्ष्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दान का भूसा डेढ़ करोड़ का
जिले में इस समय भूसे का भाव 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। दान में 10 हजार क्विंटल भूसा लेने का लक्ष्य रखा गया है। जो भाव चल रहा है उसके हिसाब से भूसे की कीमत करीब डेढ़ करोड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबामऊ के प्रधान ने दान किया भूसा
जसवंतनगर। बीबामऊ गांव के प्रधान सुबोध कुमार और अन्य लोगों ने एक ट्रॉली भूसा गोशाला में दान दिया। बीडीओ मनुलाल यादव ने बताया कि जिलेदार सिंह बघेल, बलराम सिंह चौहान, आदिराम सिंह कुशवाहा, राम सिंह कुशवाहा, मलखान सिंह बघेल ने प्रधान के साथ भूसा दान दिया है। सचिव पिंकी यादव ने ग्रामीणों का आभार जताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed