फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Request to build a bridge over Chambal river in Barechha

बरेछा में चंबल नदी पर पुल बनाने की फरियाद

Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Request to build a bridge over Chambal river in Barechha
चकरनगर। बरेछा गांव में चंबल नदी पर पक्का पुल बनवाने के लिए राष्ट्रीय लोक समिति ने बैठक कर संघर्ष समिति का गठन किया है। सोमवार को गांव के प्राथमिक पाठशाला में ग्राम प्रधान राम अवतार सिंह की अगुवाई में चंबल घाटी समग्र विकास आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह चौहान ने 50 सदस्य संघर्ष समिति का गठन किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार सह संयोजक बृजेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया। सुल्तान सिंह ने बताया कि चंबल नदी पर यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को मध्यप्रदेश की ओर जाने के लिए 40 से 50 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना होगा। पक्के पुल का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र में विकास पंख लगेंगे। यातायात के अभाव में ग्रामीण समय और धन खर्च करने के साथ-साथ समस्याओं से भी जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस पुल के निर्माण से होने से गांवों की समस्या का समाधान होने के साथ-साथ क्षेत्र के बाहरी लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। बताया कि 14 नवंबर को बरेछा गांव में क्षेत्रीय लोगों की महापंचायत होगी।
जिसके लिए क्षेत्र में संपर्क शुरू कर दिया गया है। बैठक में ओंकार सिंह, बलराम सिंह, हरनाथ सिंह, अमर सिंह, इंदर सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed