फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report on two people in the murder of a married woman

विवाहिता की हत्या में दो लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report on two people in the murder of a married woman
इकदिल। रविवार को जखौली गांव के रेलवे लाइन पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव मिला था। जिसकी सूचना में मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस को शव के पास से जहर की खाली बोतल बरामद हुई थी। सोमवार को मामले में इकदिल थाने में दो लोगों खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव महतुआ निवासी हरिश्चंद्र की बेटी संगीता (21) की शादी डेढ़ साल पहले नगला हर्र परशुपुरा थाना बकेवर निवासी आशीष कुमार से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की युवती की संदिग्ध हालात में शव मिला था। मृतका के भाई पिंटू ने बताया कि ने बताया कि वह पिछले सात महीने से मायके में ही रह रही थी। बीते 21 जनवरी को वह आटा पिसवाने के लिए शंकर नगला गई थी।
वहां से वापस आते समय लुधियात गांव निवासी बच्चा और शिवम राजपूत संगीता को लेकर अपने घर चले गए। शनिवार को बच्चा की मां ने पिता को फोन कर संगीता को घर ले जाने के लिए कहा।

जिस पर पिता ने तबीयत खराब होने की बात कह कर संगीता को घर भेज देने के लिए कहा, लेकिन वह घर नहीं आई। रविवार शाम सूचना मिली कि संगीता की मौत हो गई है और उसका शव रेलवे लाइन पुलिया के नीचे पड़ा हुआ है।
पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर बच्चा और शिवम राजपूत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed