Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report on headmaster for teasing assistant teacher

Etawah News: सहायक अध्यापिका को छेड़ने में प्रधानाध्यापक पर रिपोर्ट

Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Report on headmaster for teasing assistant teacher
इटावा। एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका से प्रधानाध्यापक के छेड़छाड़ करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता एसएसपी से गुहार लगाने पहुंची। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ अक्तूबर को उसी के विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत महिला ने विभागीय अधिकारियों से करने पर उसके दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने जांच करके प्रधानाध्यापक को दोषी पाया। उससे लिखित माफीनामा लेकर मामला रफा दफा कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी कार्रवाई नहीं करने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने इस कदर भयभीत कर दिया कि विद्यालय जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। वहीं प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्यालय की दो सहायक अध्यापिकाएं अक्सर विद्यालय आती नहीं हैं, कुछ कहने पर इस तरह के आरोप लगाकर बदनाम कर रही हैं। विभागीय अधिकारियों से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने शनिवार शाम एसएसपी के पास पहुंचकर कार्रवाई कराने के लिए पहुंची थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह के खिलाफ तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed