{"_id":"6226576946fd1307526cd4fe","slug":"report-filed-on-two-for-shooting-divyang-etawah-news-knp684415669","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग को गोली मारने में दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग को गोली मारने में दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। रायपुरा भट्ठा गांव के पास रविवार रात दिव्यांग को गोली मारने के मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जमीन विवाद में हमला होने की बात कही जा रही है। इधर, सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती दिव्यांग की हालत अब खतरे से बाहर है।
थाना चौबिया क्षेत्र के मूंज गांव निवासी अनिरुद्घ (35) दिव्यांग हैं। रविवार को दो हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। गोली पेट में आरपार हो गई थी।
दिव्यांग के बयान के आधार पर सोमवार को दो अज्ञात लोगों के खिलाफ चौबिया थाने में जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने बताया कि घायल दिव्यांग का पिछले छह महीने से अपने चाचा धर्मवीर से सात बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
घायल ने अपने चाचा के खिलाफ चौबिया थाने में तहरीर भी दी थी। घायल अनिरुद्घ के दादा और धर्मवीर के पिता ने वसीयत में अनिरुद्घ का नाम नहीं दिया था और पूरी जमीन सहित जायदाद धर्मवीर के नाम कर दी थी।
इसी को लेकर अनिरुद्घ का उसके चाचा से विवाद है। थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों केे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।