फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report filed on five including soldiers in Tau's murder

ताऊ की हत्या में सिपाही और उसकी समेत पांच पर केस दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Report filed on five including soldiers in Tau's murder
बसरेहर के रजपुरा तोताराम गांव में ताऊ की हत्या के आरोप में गुरुवार को सिपाही और उसकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में रामबरन की मौत सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने के बाद हार्ट अटैक से हुई है।
घटना के दूसरे दिन भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गांववालों में आक्रोश है।
एटा जिले के जलेसर थाने में तैनात सिपाही प्रभास ने बुधवार को अपने ताऊ रामबरन यादव (55) की पीटकर हत्या कर दी थी।
वारदात के समय मौके पर मौजूद बसरेहर थाने के दरोगा हरिशंकर और सिपाही शक्ति सचान को लापरवाही बरने के आरोप में एसएसपी आकाश तोमर ने निलंबित किया था।
पुलिस पर आरोपी सिपाही को संरक्षण देकर जमीन पर कब्जा करवाने और हत्या के बाद उसे भगाने का आरोप लगा था।
गुरुवार को रामबरन के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के इटगांव निवासी दामाद अजय की तहरीर पर बसरेहर थाने में रामबरन के चचेरे भाई राधेश्याम के पुत्रों प्रभास यादव, सुभाष, प्रभास की पत्नी अनीता, सुभाष की पत्नी गुड्डी देवी व बेटे सत्यम के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एसएसपी के मुताबिक जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह 9 बजे थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रभास और सुभाष विवादित रास्ते पर अवैध कब्जा कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक हरीशंकर और सिपाही शक्ति सचान से रामबरन कुर्सी पर बैठ कर बात कह रहे थे। तभी प्रभास और सुभाष भी आ गए थे। रामबरन अचानक बात करते हुए बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिरे तो दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने समझाया, लेकिन जब कोई पक्ष नहीं माना तो उप निरीक्षक ने थाने से पुलिस बल भेजने को कहा और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामबरन की मौत कुर्सी से गिरने पर सिर के पीछे चोट लगने और हार्ट अटैक से होना सामने आई है।
उप निरीक्षक और सिपाही को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed