फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report filed against three in killing of farmer

दो नामजद समेत तीन के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज

Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three in killing of farmer
मंगलवार की रात खेत में सिंचाई करने को लेकर क्षेत्र के गांव नगला धोबा में एक किसान की कुुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला धोबा के रहने वाले रवींद्र सिंह यादव (40) की मंगलवार की रात रिटौली गांव स्थित उसके खेतों पर बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार को मृतक के भाई जगदीश सिंह ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका भाई रवींद्र चचेरे भाई बबलू व जीत के साथ मंगलवार की देर शाम रिटौली स्थित खेत में पानी लगाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर प्रयास नरायण की समाधि स्थल की तरफ बम्बे में लगे बंधे को खोलने के दौरान पड़ोसी खेत के मालिक विपिन कुमार यादव व संटू उर्फ विमल कुमार निवासीगण रिटौली अपने एक अज्ञात साथी के साथ खेत पर आ पहुंचे और बंधा खोलने को लेकर गाली-गालौज करते हुए भाई के तमंचे से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed