फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   report filed against hospital sanchalak

इटावा: अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Sat, 18 Feb 2023 06:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
report filed against hospital sanchalak
ताखा। ऊसराहार के एक अस्पताल में गुरुवार को प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर शाम अस्पताल सील कर दिया था।
विज्ञापन

मृतका सोनी के पति सिंटू ने अस्पताल संचालक पर शराब के नशे में ऑपरेशन करने और 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। कहा कि खून का रिसाव बंद न होने पर डॉक्टर ने 30 हजार रुपये और ले लिए। सूत्रों के अनुसार सिटी अस्पताल के संचालक के पास मेडिकल की डिग्री नहीं है। यह अस्पताल दूसरे डॉक्टर के नाम पर रजिस्टर है। जो कभी अस्पताल में मरीज देखने नहीं आते है। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि मृतका के पति सिंटू की तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास से बताया कि क्षेत्र के सभी अस्पतालों की जांच की जाएगी। जो भी अस्पताल बिना डॉक्टर के संचालित मिलेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. बीएल संजय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed