{"_id":"61267e1f8ebc3ec6342ebd2b","slug":"report-etawah-news-knp648198517","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएट प्रोफेसर पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसोसिएट प्रोफेसर पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कार्डियोलॉजी विभाग के निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समीर सर्राफ की शिकायतों के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप सचान ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं। आदेश नौ दिन पहले दिए गए थे। थाना प्रभारी का कहना है आदेश की प्रति मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
डॉ. समीर सर्राफ के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रोफेसर ने तीन और चार मार्च 2021 को डॉ. समीर के खिलाफ ऑडियो-वीडियो भेजा था। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने की कोशिश की। असमर्थता जताने पर प्रोफेसर ने जानमाल की धमकी दी थी। वीडियो सामने आने व कुछ अन्य कारणों से डॉ. समीर सर्राफ का निलंबित कर दिया गया था।
मामले में डॉ. सर्राफ ने पुुलिस के आला अफसरों से कई बार शिकायत की। सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। सीजेएम ने डॉ. सराफ के अधिवक्ता और साक्ष्यों को देखने के बाद 17 अगस्त को थाना प्रभारी सैफई को मामले में रिपोर्ट दर्जकर विवेचना किए जाने के आदेश दिए। थाना प्रभारी हामिद सिद्दीकी ने बताया कि अभी तक इस मामले में आदेश थाना नहीं आया है।