{"_id":"648df94940c73416fb0819a4","slug":"report-against-unknown-miscreants-for-shooting-vegetable-seller-etawha-news-c-12-1-290738-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सब्जी विक्रेता को गोली मारने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सब्जी विक्रेता को गोली मारने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 17 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। सब्जी विक्रेता को गोली मारकर लूटने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। गोली मारने वाले बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घायल सब्जी विक्रेता का सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या का प्रयास और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के निवाड़ीकला बाजार से सब्जी बेचकर रात करीब साढ़े नौ बजे भतीजे दीपू के साथ बाइक सवार सब्जी विक्रेता हरिश्चंद्र अपने घर इकहरा अड्डा जा रहा था। सब्जी विक्रेता को बाइक सवार बदमाशों ने लुधियानी मार्ग पर गोली मार दी थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां घायल ने 25 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस की पूछताछ में उसके साथ जा रहे भतीजे ने रुपये न लूटे न जाने की जानकारी दी है।
थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह का कहना है घायल से पूछताछ में उसने बाइक रोकने की बात नहीं बताई। बिना बाइक रोके लूट की वारदात नहीं हो सकती है। गोली लगने से घायल सब्जी विक्रेता हरिश्चंद्र बाबू को पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन वहां से ऑटो से बकेवर थाना पर लेकर आए थे। जहां पुलिस को सूचना देने पर घायल को निजी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। जहां जिला अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ व क्राइम ब्रांच की टीम सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। देर रात तक पुलिस ने घटना स्थल पर जांच की, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि सब्जी विक्रेता के भतीजे के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।