{"_id":"64554d60a1cf6cf9250bbe44","slug":"report-against-7-people-in-case-of-attack-on-bjp-leader-house-etawha-news-c-12-1-217996-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भाजपा नेता के घर पर तोड़फोड़ व मारपीट में सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भाजपा नेता के घर पर तोड़फोड़ व मारपीट में सात पर रिपोर्ट
Sat, 06 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 06 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
इटावा। तकिया चौकी से कुछ दूर भाजपा महिला नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं और पांच अज्ञात शामिल हैं।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में बदमाशों ने भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। घर में तोड़फोड़ भी की गई थी। आकांक्षा के पति दीपक गुप्ता ने कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी को सूचना दी थी।
बड़ी संख्या में भाजपा नेता और व्यापारी नेता उनके घर पहुंचे थे। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल भाजपा नेता और उनके परिवार से घटना की जानकारी ली थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामला कोतवाली में दर्ज किया गया है। जांच में अन्य आरोप भी सही पाए जाने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।