फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Remove it yourself today or else the administration will remove the encroachment from tomorrow.

Etawah News: आज खुद हटा ले वर्ना कल से प्रशासन हटाएगा अतिक्रमण

Sat, 06 Jun 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Remove it yourself today or else the administration will remove the encroachment from tomorrow.
ताखा। कस्बा ऊसराहार में नालियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। ऊसराहार पुलिस ने बिधूना मार्ग और किशनी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर स्थित नालियों पर हुए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को रविवार तक स्वयं हटाने की हिदायत दी है। निर्धारित समय सीमा के बाद सोमवार से प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने शनिवार को बाजार में भ्रमण करके व्यापारियों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे नालियों के ऊपर किए गए सभी प्रकार के कब्जे और निर्माण कार्य स्वयं हटा लें। उन्होंने कहा कि कस्बे में नालियों के ऊपर अतिक्रमण होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को जेसीबी मशीनों की मदद से नालियों की सफाई कराई जाएगी। इस दौरान यदि किसी भी स्थान पर अतिक्रमण पाया गया तो उसे बिना किसी पूर्व सूचना के मशीन से हटाया जाएगा। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed