{"_id":"6158a48c8ebc3e613c35d5fa","slug":"remembering-bapu-shastri-even-in-rural-areas-etawah-news-knp655918130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी बापू, शास्त्री याद आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बापू, शास्त्री याद आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ग्रामीण क्षेत्र में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की धूम रही। चकरनगर में गंगा स्वच्छता संदेश पदयात्रा निकाली गई। भरथना और बकेवर सहित अन्य कस्बों में भी धूूमधाम से दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई।
चकरनगर : वन विभाग ने अमृत महोत्सव के तहत गंगा स्वच्छता संदेश पदयात्रा निकाली। वन क्षेत्राधिकारी सेंचुरी हरि किशोर शुक्ला और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय चकरनगर में निबंध प्रतियोगिता हुई। अश्वनी त्रिपाठी ने रानी को प्रथम, विवेक तिवारी को द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रियांशी को दिया गया।
भरथना : नगर पालिका परिषद परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों को प्रशस्त्रिपत्र, प्रतीक चिन्ह व स्वच्छता जैकेट भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सभासद हरिओम दुबे, ओमलता यादव, हरिओम दुबे, गुरुनारायण कठेरिया, मुनुआ यादव, निहालुद्दीन, राजू शुक्ला, विपिन पोरवाल के अलावा लेखाकार अवधेश कुमार तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल भरथना में निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक रोहन सिंह यादव ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने शहीद सैनिकों की पत्नियों रामबेटी, उर्मिला देवी, मालती देवी, मिथलेश कुमारी, जावित्री देवी, शीला देवी, सरोज देवी, आदेश कुमारी व शीला देवी का माल्यार्पण व शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लवेदी : गांधी आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह द्वारा चित्रों पर पुष्प अर्पित करके इनके बलिदानों पर प्रकाश डाला गया। लखना नगर पंचायत परिसर में ईओ देवेंद्र सिंह व सभासद शिवकुमार सिंह, सुनील चक, दिनेश यादव, संतोष पोरवाल, आफताब अहमद, सूरज बाथम, मंजू देवी, दिलीप प्रधान, धर्मेंद्र चक, रजनी त्रिपाठी, नीता दुबे, रेखा कुशवाहा व कर्मचारियों द्वारा चित्रों पर माल्यार्पण किया।
आरवीएस ग्रीन बैली इंटर कालेज व राजवहादुर सिंह डिग्री कालेज में प्रबंधक अशोक सिंह एडवोकेट ने पुष्प अर्पित किए। विश्वनाथ सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक हरनाथ सिंह व प्रधानाचार्य सुघर सिंह यादव ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जसवंतनगर : बिलैया मठ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य अमित यादव ने गीत व कविता तथा अनुपम झांकियां प्रस्तुत की। छात्र देव ने महात्मा गांधी की, छात्र सानू ने भगत सिंह की, हिमांशु ने चंद्रशेखर आजाद की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान अध्यापक मुलायम सिंह यादव, प्रमोद बरुआ, स्नेहलता, रिंकी, अनुज आदि उपस्थिति रहे।
सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर डॉ रमाकांत यादव ने प्रशासनिक भवन के प्रांगण में महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
तहसील सैफई में एसडीएम ज्योत्सना बंधु व तहसीलदार प्रभात राय नाव तहसील दार सूरज प्रताप, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ विजय सिंह ने, थाना सैफई में कार्यवाहक प्रभारी सुशील कुमार, थाना वैदपुरा पर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह।
एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज सिंह यादव एवं प्रधानाचार्य एसएन यादव ने, सुघर सिंह सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश राजपूत ,एसएस मेमोरियल एजुकेशन एकेडमी में प्राचार्य अवधेश श्रीवास्तव।
फ्लाई हाई स्टडी प्वाइंट एवं फ्लाई हाई शूटिंग एकेडमी सैफई में शरद यादव ने, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में प्राचार्य डॉ फतेह बहादुर सिंह यादव ने, जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा में प्रधानाचार्य मंजू भदोरिया ने।
तिरुपति बालाजी महाविद्यालय छिमारा में प्रबंधक शिवमोहन सिंह, रंजीत सिंह महाविद्यालय कुम्हाबर में निदेशक कुनाल यादव ने, ब्लॉक कार्यालय ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव एवं खंड विकास अधिकारी बीएस यादव आदि ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर गांधी जयंती मनाई।
बकेवर नगर पंचायत बकेवर में चेयरमैन विनोद दोहरे ने झंडा फहराया। अच्छा कार्य करने वाले 5 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। ताखा तहसील सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तहसील सभागार में तहसीलदार ताखा जगदीश सिंह, लेखपाल रोहित सविता, अभिनव चौहान, आशीष कठेरिया, उदय कुमार आदि तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। महेवा : अहेरीपुर में अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इकदिल बिजली घर पर एसडीओ कृष्ण मुरारी यादव, जेई राजेंद्र सिंह पुष्प अर्पित किए।