फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   remdy for issue 15 paas

इलाज के लिए 15 लोगों को वाहन पास

Sat, 28 Mar 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
remdy for issue 15 paas
इटावा। लॉकडाउन के दौरान लोगों जरूरतमंदों को प्रशासन वाहन पास भी उपलब्ध करा रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान
विज्ञापन

बीमार लोगों पर है। शनिवार को 15 मरीजों समेत 30 लोगों को दूसरे शहरों में जाने के लिए पास दिए गए।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि बीमारों और जरूरतमंदों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। लोग
कंट्रोलरूम पर अपने समस्या बताएं। समस्या वाजिब होने पर उन्हें सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी अमित अवस्थी का किडनी का इलाज चल रहा है। उनकी दवाएं खत्म हो गई हैं।
उनकी दवाएं केवल लखनऊ में मिलती हैं। अमित ने बताया पहले ऑनलाइन मंगा लेते थे लेकिन लॉकडाउन में
कोरियर सर्विस बंद होने से आर्डन रद कर दिया गया। अमित को लखनऊ जाने का पास जारी कर दिया गया।
कटरा शमशेर खां मोहल्ला निवासी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग सूरज सिंह ने बताया कि उनका ग्वालियर में इलाज चल
रहा है। छह साल पहले फालिज मार गई थी। दवा लेने जाता है। सूरज को भी को भी पास जारी कर दिया गया।
शहर की एक महिला ने बताया कि पति को लीवर में दिक्कत है, पेशब बंद हो गई है। नली पड़ी है लखनऊ ले जाने
के लिए जिलाधिकारी ने पास जारी कर दिया है।
इसी तरह मोहल्ला रामनगर के सुधीर ने बताया कि पत्नी गर्भवती है, घर में और कोई नहीं है। माता-पिता और सात
साल की बच्ची गाजियाबाद में बहन के यहां हैं। उन्हें लेने जाना है। जिलाधिकारी से मिला तो वाहन पास उपलब्ध
करा दिया गया है। गांधी नगर निवासी राजकुमार सिंह का पौत्र कोटा में कोचिंग करने गया था। हास्टल में 65 साथी
रहते थे, सभी जा चुके हैं। अब वह परेशान हैं। पौत्र को लाने के लिए राजकुमार सिंह ने निजी वाहन से जाने की
अनुमति ली है।
जरूरत पर करें कंट्रोल रूम पर फोन
05688-259697
9045032394
9045253394
इलाज न होने से परेशान
अंबेडकर चौराहे के पास 45 वर्षीय व्यक्ति प्रशासन को कोसता चला जा रहा था। टोकने पर अपना नाम अनिरुद्ध
बताया। उसने बताया कि फिरोजाबाद से लौटा है। एहतियातन कोराना जांच कराने जिला अस्पताल गए थे।
अस्पताल में कहा गया कि हमारे यहां जांच की सुविधा नहीं है। एक पर्चा लिखकर सैफई भेज दिया गया। प्रशासन को हमें सैफई भेजना चाहिए था। इधर उधर दौड़ा रहे हैं, अब मैं कहीं नहीं जाऊंगा। पता पूछने पर अनिरुद्ध प्रशासन को कोसते हुए आगे बढ़ गए।
कंट्रोल रूम पर फोन कर मांगा रहे सिलिंडर
कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में शिकायतों की संख्या बढ़ रही है। दूसरे शहरों में फंसे लोग भी शिकायतें कर
रहे हैं। शनिवार तक 66 लोगों ने फोन किया। इसमें ज्यादातर फोन उन लोगों के आए जो दूसरे शहर में फंसे हैं।
गांवों और शहरों से 12 लोगों ने बताया कि उनके यहां दूसरे देश और प्रदेश से लोग आए हैं, उनकी जांच करा दें।
इसमें एक व्यक्ति फ्रांस और एक दूसरे देश से लौटा है। टीमें भेजकर सभी की जांच कराई गई। 8 लोगों ने किराना,
सिलिंडर आदि के लिए फोन किया।
28 लोगों को पहुंचाया पीलीभीत
इटावा। जिला प्रशासन ने शनिवार को पैदल जा रहे 28 लोगों को बस से पीलीभीत भेजा। जिलाधिकारी जेबी सिंह
न बताया कि ये लोग हाईवे से पैदल जा रहे थे। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे। जानकारी मिलने पर बस की
व्यवस्था का सभी को पीलीभीत भेज दिया गया है।
रामलीला कमेटी ने बांटा खाना व फल
इटावा। श्रीरामलीला समिति नईमंडी की ओर से शनिवार को हाईवे से पैदल जा रहे राहगीरों को खाने के पैकेज,
मिठाई और फल बांटे गए। मुलायम सिंह यादव ने बताया कि करीब 600 लोगों को खाना बांटा गया। जयवीर सिंह
यादव, महावीर सिंह फौजी, सतीश चंद्र आढ़ती, रमेश चंद्र आढ़ती, विजय सिंह भानपुरा, चेतराम, वीरेंद्र
सिंह,श्यामवीर ठेकेदार, रामनरेशन, नाहर सिंह, प्रवीण यादव, प्रदीप यादव, प्रकाश यादव, कमलेश, मोनू, प्रशांत,
सोबरन सिंह, शिवराम सिंह, भुवनेश शामिल रहे।
विजय नगर के लोगों ने दिया खाना
इटावा। मोहल्ला विजयनगर के लोग भी जरूरतमंदों की सेवा में आगे आए हैं। मोहल्ले के देवेंद्र यादव, एडवोकेट
कृपा शकर मिश्रा, हरि नारायण मिश्रा, अनिल बाबू श्रीवास्तव, मनोज सिंह, रवि शंकर मिश्रा, उमाकांत, रामवीर शर्मा
समेत करीबज 15 परिवारों ने अपने घरों में पांच-पांच पैकेट भोजन तैयार किया। ये लोग करीब 80 पैकेट भोजन
लेकर नगर पालिका के कम्युनिटी किचन देने पहुंचे थे। -संवाद
पूर्व सांसद ने बांटी राहत सामग्री
इटावा। पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह ने शनिवार को एसडीएम सैफई हेम सिंह और सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह के
साथ जरूरत मंदों को राहत सामग्री बांटी।
दिल्ली से यात्री लाने को भेजी 55 बसें
इटावा। बुधवार से हुए लॉक डाउन की वजह से दिल्ली में फंसे प्रदेश के लोगों को लाने के लिए इटावा डिपो से 55 बसों को दिल्ली भेजा गया है। इस बारे में एआरएम राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बसों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। स्टेशन अधीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि बसें शुक्रवार की रात में भेजी गई थीं। सिर्फ दिल्ली के लिए ही रोडवेज की बसों को भेजा गया है जो सवारियां लेकर लौट रही हैं। संवाद
विज्ञापन

गरीबों को खाद्यान्न बांटा
महेवा। ब्लॉक के अधिकारियों ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गरीबों को खाद्यान के पैकेट उपलब्ध कराए। कस्बा महेवा में खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, सचिव महेवा रामेंद्र सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि अन्नू पाल के साथ सड़क के किनारे रह रहे लोहा पिटा परिवार को आटाख् चावल समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य ने दिया 21 हजार का चेक
महेवा। ग्राम बहेड़ा निवासी पूर्व प्रचार्य डा. एचएस पाठक ने शनिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश कुमार पांडेय को सौपा। साथ ही आगे भी मदद का भरोसा दिया।
फोटो संख्या 22: राहगीरों को खाने पीने की सामग्री बांटते लोग
पैदल यात्रियों को बिस्कुट पानी व नमकीन बांटा
महेवा। लॉक डाउन होने से लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए पैदल ही लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। शनिवार को दिल्ली, मानेसर,आगरा, फिरोजाबाद, भिवानी आदि शहरों से आने वाले लोग जनपद की सीमा ग्राम टिलीटिला हाइवे पर सुबह से शाम तक देखे गए करीब 200 से ज्यादा लोग शामिल रहे। ज्यादातर व्यक्ति उन्नाव, कानपुर, शाहजहांपुर, औरैया, जालौन, हरदोई आदि जिले के रहे।
युवाओं ने बताया कि वह लगातार 6 दिनों से पैदल चलते हुए यहां तक आए हैं। रास्ते में कोई खाने पीने की व्यवस्था नहीं की गई। भूखे प्यासें चलते रहे। इन लोगों को ग्राम उझियानी के सामने पूर्व प्रधान देवेंद्र दोहरे, समाज सेवी विनय यादव ने बिस्कुट, पानी की बोतल, नमकीन आदि देकर रवाना किया।
चार दिन में ही दिखने लगी जरुरी चीजों की कमी
दवाओं का स्टाक होने लगा कम, किराना वाले परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। लॉकडाउन हुए अभी चौथा दिन शुरू हुआ है जरुरी चीजों खासकर रोजमर्रा की चीजों की कमी का असर अभी से दिखाई पड़ने लगा है।
किराना दुकानदार राजीव पोरवाल ने बताया कि आपूर्ति ठप्प होने से बाहर से माल नहीं आ रहा है। दाल की मांग बढ़ी है। थोक दुकानदारों पर स्टॉक होने से अभी 20-25 दिन तक स्थिति सामान्य रहने के आसार है। लेकिन माल नहीं आने से स्थित बिगड़ सकती है। दवा व्यवसायी गौरव पोरवाल ने बताया कि दवाएं अभी पर्याप्त हैं। ऑर्डर पर दवा लाने वाले सेल्समैन लॉक डाउन की वजह से ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। सब्जी विक्रेता लालमन, किशन कुमार ने बताया कि सब्जी की अभी कोई किल्लत नहीं है। महेवा संवाद न्यूज के अनुसार महेवा बाजार में दो- तीन दिन के अंदर थोक के माल की आपूर्ति न होने पर किराना, फल, सब्जी के अलावा दवाईयों की किल्लत हो जाएगी। किराना दुकानदार हरिश्चंद्र ने बताया जल्द ही सामानों की आपूर्ति नहीँ हुई तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी। मेडिकल संचालक अमित तिवारी ने बताया कि दवाएं नहीं मिल रहीं हैं। फल विक्रेता राघवेंद्र दोहरे, सब्जी विक्रेता अवनीश कुमार ने भी माल कम होने की बात कही है। इकदिल संवाद न्यूज के अनुसार किराना व्यवसाई राकेश मिश्रा ने बताया कि सामान कम पड़ता जा रहा है। उदी संवाद न्यूज के अनुसार उदी चौराहा निवासी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि मात्र 4 दुकानें ही खुल रहीं हैं। मेडिकल संचालक शकर भदौरिया ने बताया खांसी, जुकाम, बुखार व मास्क का स्टाक खत्म हो चुका है।
पैकेट से भरा परिवार का पेट
भरथना। कांशीराम कॉलोनी निवासी सुलेमान ने बताया नगर पालिका से मिले खाना के पैकेट से परिवार के 3 सदस्यों का पेट भर सका। राजगंज निवासी एवं दिव्यांग निजानंद पोरवाल ने बताया थ्री व्हीलर पर नमकीन आदि सामान बेचकर पत्नी पिंकी समेत 2 बच्चों का भरण पोषण करते थे। लॉॅक डाउन होने सें खाने के लाले पड़े हैं। नगर पालिका से पूड़ी-सब्जी के पैकेट मिलने पर राहत की सांस मिली है। संवाद
विद्यार्थी परिषद ने हेल्पलाइन खोली
इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रावासों में रहने वाले शिक्षार्थियों और अपने घरों से दूर रह रहे विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 6390025147 है। कानपुर प्रांत के 16 जिले में रह रहे या फंसे विद्यार्थियों एवं आम जनमानस के लिए जारी किया है।
परिषद के जिला संयोजक हिमांशु तिवारी की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कानपुर प्रांत के मंत्री तरुण बाजपेई ने प्रदेश के शिक्षकों तथा छात्रों से अपनी समस्या एवं सुझाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने की अपील की है। ऑनलाइन समाधान केंद्र के माध्यम से छात्र- छात्राओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
द.अफ्रीका से आए युवक में नहीं मिला लक्षण
इटावा। दक्षिण अफ्रीका से आए व्यक्ति की सूचना एसडीएम सैफई हेमसिंह से मिलने के बाद ग्राम कछपुरा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक का परीक्षण किया। लक्षण न मिलने पर घर के बाहर कोविड- 19 लाल पोस्टर लगाकर घर में अलग रहने की सलाह दी। युवक का नाम जीतेंद्र सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह है। यह 16 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से गांव आया था।
फोटो संख्या 34: सांसद डा.राम शंकर कठेरिया
जनता को बचाने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी
सांसद डा.राम शंकर कठेरिया ने अधिकारियों को किया आश्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद डा.राम शंकर कठेरिया ने जिले के अधिकारियों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है। जनता को महामारी से बचाने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। गरीबों, असहाय और पलायत लोगों के लिए खाने और पीने का प्रबंध किया जाए।

सांसद ने जिलाधिकारी,सीडीओ, सीएमओ तथा एसडीएम समेेत अन्य अधिकारियों से कहा कि जितने भी धन की जरूरत पड़े वह उनकी सांसद निधि से उपयोग कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे तथा मंडल अध्यक्षों से सहयोग की अपील की। कहा कि 9412750008 तथा 9013180116 नंबरों पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed