फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Religious leaders should be inspired not to perform group prayers

धर्मगुरू सामूहिक रूप से नमाज अदा न करने के लिए लोगों को करें प्रेरित

Mon, 27 Jul 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Religious leaders should be inspired not to perform group prayers
फोटो संख्या 23 पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम जेबी सिंह साथ में एसएसपी आका? - फोटो : ETAWHA
बकरीद, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी के त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी प्रकार की नई परंपरा का सृजन न किया। मुस्लिम धर्मगुरु सामूहिक रूप से नमाज न अदा करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

साथ खुले में कुर्बानी न की जाए तथा पशुओं के अवशेष इधर-उधर न फेंकें जाएं। ये निर्देश जिलाधिकारी जेबी सिंह ने पुलिस लाइन के नवीन सभागार में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व पीस कमेटी के सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार एक अगस्त को और श्रावण मास का अंतिम सोमवार व रक्षाबंधन का त्योहार तीन अगस्त को मनाया जाएगा। इसलिए इन त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर्स स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सा विभाग में कार्यरत ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को रोका नहीं जाएगा। इस बार पीस कमेटी की बैठक की अलग परिस्थितियां हैं।
आप समाज के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते शासन, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन सभी के सहयोग के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी ने सभी लोगों के जीने का ढंग बदल दिया है। कोरोना से घबराएं नहीं और खुद सावधानी बरतते हुए दूसरों को प्रेरित करें। डीएम ने हिंदू, मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने घरों में ही त्योहार मनाएं।
मुस्लिम भाई बकरीद के पर्व पर घर में नमाज अदा करें। हिंदू भाई रक्षाबंधन का त्योहार प्रेमपूर्वक घरों में मनाएं। हमेशा घर से बाहर निकलते समय मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करें।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्र की गलियों एवं सड़कों की सफाई व्यवस्था कराना सुनश्चित करें।
साथ ही पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि बकरीद के त्योहार के साथ-साथ जन्माष्टमी व रक्षाबन्धन के पर्व पर शहर सहित कस्बों में निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि त्योहारों की एक लंबी कड़ी है, इसलिए सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।
गैर परम्परागत कोई भी आयोजन न किया जाए। यदि कोई प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल दें।
धार्मिक अवसरों पर भ्रामक जानकारियां देकर अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने कहा कि जिले में सभी त्योहारों को हिन्दू, मुस्लिम आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे हैं और आगे भी मनाएंगे।

बैठक में एडीएम जीपी श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, एएसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह, एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीएमओ डॉ. एनएस तोमर सहित सभी एसडीएम व थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed