फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Relief from the heat given by the rain in etawah

सुबह से दोपहर तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत

Wed, 19 Jun 2019 11:40 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 19 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Relief from the heat given by the rain in etawah
बारिश से बचने के लिए पेट्रोल पंप पर खड़े रहे राहगीर। - फोटो : amar ujala
जिले के ज्यादातर क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। शहर में भी सुबह 7:30 से एक बजे तक धीमी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में 11 और न्यूनतम में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात साढ़े आठ बजे तक रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन


पिछले करीब एक सप्ताह से आसमान पर बादलों की आवाजाही हो रही थी। तीन दिन से बीच बीच में बूंदाबांदी थी हुई। बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर करीब एक बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश से कुछ जगह जलभराव भी हो गया। राजकीय इंटर कालेज के नजदीक सड़क के किनारे, राजकीय छात्रावास के पास,बीएसए कार्यालय के आसपास, कटरा बलसिंह रोड, शास्त्री चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, रेलवे स्टेशन के आसपास पानी भर गया।
विज्ञापन


गर्मी से परेशान बच्चों और बड़ों भीगकर मजा भी लिया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया, ये मंगलवार को 38 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 32 से गिरकर 23 पर पहुंच गया। महेवा प्रतिनिधि के अनुसार सुबह 6 बजे से ही हल्की बारिश होने लगी थी। रिमझिम बारिश से लंबे समय से पड़ रही गर्मी से निजात मिली। रिमझिम बारिश से किसानों को ज्यादा राहत नहीं पहुंचने वाली। धान की नर्सरी डालने के लिए किसानों को ट्यूबवेल या बंबा से भराई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed